पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदिवासी कलाओं से सजा आदिशिल्प

आदिवासी कलाओं से सजा आदिशिल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फेयर में गंगटोक की संस्कृति की भी झलक

\\\"आदिशिल्प-2014\\\'में गंगटोक की कलाकार प्रणीता लेप्चा पहली बार भोपाल में अपने प्रोडक्ट्स लेकर आई हैं। उनके पास खूबसूरत फाइल फोल्डर्स, मल्टीपर्पज बॉक्सेस, साइड बैग्स के अलावा आकर्षक आर्टीफिशियल फ्लाॅवर्स भी मौजूद हैं। प्रणेता बताती हैं कि लेप्चा जाति सिक्किम के सबसे पुराने आदिवासियों में से हैं। इनके पारंपरिक डिजाइन वाले कपड़े से फाइल फोल्डर्स, बैग्स आदि प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं। यही उनकी पहचान भी है। फाइल फोल्डर्स की कीमत 300 रुपए, साइड बैग्स की 150 रुपए और पाउचेस की कीमत 50 से लेकर 100 रुपए तक है। प्रणीता कहती हैं, आर्टीफिशयल फ्लाॅवर्स बैंबू स्टिक पर फोम और साटिन की मदद से बनाए जाते हैं। इनकी कीमत 25 रुपए प्रति स्टिक है।

tribal art& craft

पुश्तैनी काम को दिया अलग रूप

जयपुर से आए सचिन का परिवार कई पुश्तों से पॉटरी का काम कर रहा है। वे बताते हैं, \\\"हमारे गांव में कई कारीगर पॉटरी का काम करते हैं। सबकी अपनी-अपनी छोटी फैक्टरी है। मैंने भी बचपन से ही घर पर पॉटरी का काम होते देखा है। बड़ा होकर मैंने इस काम को संभाला और लैेप्स टी-लाइट होल्डर जैसी लेटेस्ट चीजें भी बनाईं। लैंप्स और टी लाइट होल्डर्स कांच से ही बनते हैं। उसके बाद वाइट सीमेंट लगाकर इनपर रंग-बिरंगे कांचों के विभिन्न आकार से डिजाइन किया जाता है। लैंप्स की कीमत 700 से दो हजार रुपए और टी लाइट होल्डर्स की कीमत 100 रुपए से शुरू है।