पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में पहली बार होगा फैशन आेलंपियाड

शहर में पहली बार होगा फैशन आेलंपियाड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर नेशनलइंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) की ओर से शहर में पहली बार फैशन ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय ओलंपियाड में 08 इवेंट्स होंगे। यह पहला मौका होगा, जब भोपाल में कालेज के साथ स्कूल के स्टूडेंट्स भी फैशन में अपनी क्रिएटिविटी दिखाएंगे।

16 और 17 जनवरी को आयोजित होने वाले ओलंपियाड में यूथ को डिफरेंट फैशन थीम्स पर आइडियाज देने का मौका मिलेगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशंस शुरू हो चुके हैं। यह ओलंपियाड देशभर के निफ्ट सेंटर्स पर आयोजित किया जाएगा। इसमें दसवीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक के स्टूडेंट्स पार्टिसिपेट कर सकेंगे।

upcoming event

भोपाल के स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स में फैशन के प्रति अवेयरनेस और इंट्रेस्ट क्रिएट करने के लिए निफ्ट फैशन ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है। यह ओलंपियाड निफ्ट के एनुअल ईवेंट स्पैक्ट्रम के साथ होगा। इसमें हर ईवेंट को एक खास अंदाज में डिजाइन किया गया है। अधिक जानकारी के लिए रजिस्टर करने के लिए jointdirector.bhopal@nift.ac.in मेल आईडी और 0755-2493636 पर संपर्क कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 31 दिसंबर है।

बस एक क्लिक करें और www.fashionolympiad.com पर रजिस्टर करें। इसमें यूथ को एक स्टेज देने की कोशिश है, जिसमें फैशन से जुड़े तमाम पहलुओं पर एक आइडिया जेनरेशन में हेल्प मिलेगी।

इवेंट्स में क्या रहेगा खास

ओलंपियाड का पहला ईवेंट फैशन मैराथन होगा। इसमें पार्टिसिपेंट्स को गारमेंट से एक प्रोडक्ट तैयार करना होगा। इसमें वे ड्रेस भी डिजाइन करेंगे। दूसरा ईवेंट होगा फैशन वॉल, जो टेक्सटाइल डिजाइनिंग से रिलेटेड रहेगा। इसमें डिजाइन के अनुरूप स्कल्पचर तैयार करना होगा। साथ ही इसमें विंडो स्पेस में गारमेंट भी डिसप्ले करना होगा। इसके बाद क्विक सिल्वर और ब्रांड ग्राइंड ईवेंट होगा, जो एक फैशन क्विज होगा‍। वहीं, जंक जक्सापोज्ड में स्टूडेंट्स को वेस्ट मटेरियल्स को रिसाइकिल कर एक आर्टवर्क क्रिएट करना होगा। इसके बाद फैशन एंड म्यूजिक ईवेंट में पार्टिसिपेंट्स को मॉडल्स की स्टाइलिंग करनी होगी, जिसे म्यूजिक के साथ कोरियोग्राफ करक वे मॉडल्स को रैंप पर प्रेजेंट करेंगे।

कौन-कौन से इवेंट्स हाेंगे

फैशन टैलेंट का आइडिया

> फैशन मैराथन

> फैशन वॉल

> फैशन एम्बिशन

> क्विक सिल्वर

> ब्रांड ग्राइंड

> जंक जक्सापोज्ड

> फै