पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिट आरक्षकों काे भी ज्वाॅइन कराने से इंकार

फिट आरक्षकों काे भी ज्वाॅइन कराने से इंकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशमें वर्ष 2013 में चयनित 7600 आरक्षकों में से 100 से अधिक अभी तक ज्वॉइनिंग के लिए भटक रहे हैं। पुलिस अफसर तो इन्हें अनफिट मान रहे हैं और ही फिट। इसका मुख्य कारण मेडिकल बोर्ड की अलग-अलग रिपोर्ट है। जिला मेडिकल बोर्ड में फिट कई आरक्षक चेस्ट हाइट की नाप में पुलिस के डॉक्टरों की नजर में फेल निकले। ये संभागीय मेडिकेल बोर्ड में फिट साबित हुए। लेकिन पुलिस के डॉक्टर अफसरों को इनकी चेस्ट हाइट की नाप में गड़बड़ लगी, तो इन्हें स्टेट मेडिकल बोर्ड भोपाल भेज दिया। ऐसे ही एक आरक्षक राजेश (परिवर्तित नाम) की जिला बोर्ड में हाइट 168 सेमी चेस्ट 80-85 सेमी था। उन्हें संभागीय मेडिकल बोर्ड के लिए ग्वालियर भेजा गया, लेकिन संभागीय बोर्ड में उल्टा ही हो गया। यहां चेस्ट तो 81-86 सेमी मापा गया और हाइट 167.5 सेमी मापी गई। फिटनेस की इस गड़बड़ी के कारण राजेश जैसे कई आवेदक परेशान हैं। ऐसे कई युवाओं को समझ में नहीं रहा है कि वे क्या करें?

कहांहै गड़बड़ी: कोई नहीं जानता

पुलिसलाइन, जिला संभागीय मेडिकल बोर्ड के परीक्षण में अंतर रहा है, तो ये जांच का विषय है कि गड़बड़ी कहां से हो रही है। इस कारण आरक्षक नौकरी से बाहर हो रहे हैं, लेकिन दोषियों पर कोई आंच नहीं रही है।

168सेंटीमीटर हाइट जरूरी

आरक्षकपद के लिए हाइट 168 सेमी. तथा चेस्ट 81-86 सेमी. होना जरूरी है। पुलिस लाइन में हाइट के माप में कमी निकलने पर आरक्षकों को जिला संभाग बोर्ड में भेजा जाता है। यहां पास होने पर उनको ज्वॉइनिंग दे दी जाती है।

^फिट हैंतो ज्वाॅइनिंग देंगे

यहां वेटिंग की समस्या

राज्यमेडिकल बोर्ड पहुंच रहे आरक्षक भी परेशान हैं, क्योंकि जब भी आरक्षक वहां पहुंचते हैं अधिकारी वेटिंग हाेने की बात कहकर बाद में आने को कह देते हैं। बोर्ड आरक्षकों को तो काेई सूचना दे रहा है और ही डेट बता रहा है।

जो आरक्षक जिला संभाग के मेडिकल बोर्ड में अनफिट हैं उनका मेडिकल तो राज्य बोर्ड में ही किया जाएगा लेकिन फिट आरक्षकों को भी राज्य बोर्ड भेजा जा रहा है तो ये गलत है। मैं ज्वॉइनिंग की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने के आदेश देता हूं। सुरेंद्रसिंह, डीजीपी,मप्र