पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता के सुझाबों से चलेगी परिषद : नपाध्यक्ष

जनता के सुझाबों से चलेगी परिषद : नपाध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनता के सुझाबों से चलेगी परिषद : नपाध्यक्ष

अशोकनगर| शहरको स्मार्ट सिटी बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी। अब परिषद सदस्यों की मनमानी से नहीं बल्कि जनता के सुझावों से चलेगी। मेरे पास जनता की सेवा के अलावा कोई दूसरा काम नहीं है। विकास का पूरा प्लान बनाकर ही कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए अगर मुझे बार-बार भोपाल और दिल्ली जाना पड़े तो भी पीछे नहीं हटूंगी उक्त बात मंगलवार को रसीला चौराह पर आयोजित धन्यवाद सभा को संबोधित करते हुए नव निर्वाचित नपा अध्यक्ष सुशीला साहू ने की। उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता महिला की निकाय संबंधी समस्याओं को दूर करना रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में काम कराने के लिए आने वाली महिलाएं कभी परेशान नहीं होंगी। उन्होंने नगरवासियों को भविष्य की कार्ययोजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान धन्यवाद सभा को नपा अध्यक्ष के पति पहलवान साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष भानुसिंह रघुवंशी, जिपं अध्यक्ष मलकीत सिंह, पूर्व विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जैन, भास्कर रघुवंशी, राजीव जाट आदि ने संबोधित किया। सभा का संचालन नीरज मानोरिया ने किया। इस दौरान मंच पर नव निर्वाचित पार्षद भी उपस्थित रहे।