पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी रिपोर्टर बैंकर्सकी सालाना अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता गुरुवार सुबह

सिटी रिपोर्टर बैंकर्सकी सालाना अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता गुरुवार सुबह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर बैंकर्सकी सालाना अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता गुरुवार सुबह 9.30 बजे से न्यू मार्केट स्थित समन्वय भावन में शुरू हो रही है। 13 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कर्नाटक और शास्त्रीय शैली के साथ संगीत की अन्य विधाओं में देशभर के बैंककर्मी अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। भोपाल 9 साल बाद इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। इस प्रतियोगिता की जानकारी देने के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूनियन बैंक के उप महाप्रबंधक जेडी इलियास ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से बैंककर्मियों की छिपी हुई प्रतिभा को एक मंच दिया जाता है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं संस्कृति मनोज श्रीवास्तव करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे से प्रतियोगिता शुरू होगी।

इस कार्यक्रम के समापन सत्र का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा और पुरस्कार वितरण 6 बजे होगा। इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन आईबीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ मोहन वसंत टांकसाले और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक राकेश सेठी पुरस्कार वितरण समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

बैंकों की अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता आज से