पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिखीं मां की महिमा

दिखीं मां की महिमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नन्हेबच्चों की डांस परफॉर्मेंस ने सिर्फ ऑडियंस को एंटरटेन किया बल्कि जीवन में मां की अहमियत भी बताई। ये नजारा था बुधवार को आयोजित कार्मल कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल (प्राइमरी सेक्शन) के एनुअल फंक्शन का। ईवेंट में क्लास फर्स्ट से फिफ्थ के स्टूडेंट्स ने ‘विंग्स ऑफ लव’ थीम पर स्त्री की ममता और उनके स्वरूपों का बखान किया। उन्होंने परफॉर्मेंस के जरिए बताया कि मां किस तरह अपने बच्चे की परवरिश के लिए मुश्किलों का सामना करती हैं। एंजिल्स आफ ह्यूमेनिटी कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने कव्वाली के जरिए शिवाजी की मां जीजाबाई और स्वामी विवेकानंद को संस्कार देने वाली मां भुवनेश्वरी देवी का गुणगान किया। इसके बाद कार्यक्रम में मस्ती का तड़का लगाते हुए स्टूडेंट्स ने कॉमेडी नाइट्स शो की तर्ज पर लाजवाब प्रस्तुति दी। रक्तचरित्र गीत पर स्टूडेंट्स की एनर्जेटिव परफॉर्मेंस ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। ईवेंट में चीफ गेस्ट के रूप में एडीजी, भोपाल पवन कुमार जैन और गेस्ट ऑफ ऑनर प्रोविन्शियल सुपरवाइजर माउंट कार्मल प्रोविंस डॉ. सिस्टर नॉयल मौजूद थीं।

annual function