- Hindi News
- सिलेबस कंप्लीट होने के बाद लगेंगी स्पेशल क्लासेस
सिलेबस कंप्लीट होने के बाद लगेंगी स्पेशल क्लासेस
सेंट्रलबोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को एक्जाम पैटर्न पर तैयारी कराने के लिए खास तैयारी की है। इसके लिए सभी सीबीएसई स्कूलों में 12वीं का सिलेबस 5 दिसंबर और 10वीं का सिलेबस जनवरी के पहले सप्ताह तक पूरा करने का टारगेट है। शहर के सीबीएसई स्कूलों में सिलेबस पूरा होने के बाद स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल रिवीजन क्लासेस संचालित की जाएंगी। साथ ही डाउट्स क्लियर करने के लिए भी स्कूलों में स्पेशल सेशन होंगे।
10वीं के लिए प्लानिंग
सभीस्कूलोंमें दिसंबर आखिरी और जनवरी के पहले सप्ताह में पूरा होगा सिलेबस। इसके बाद रिवीजन क्लास होंगी। इसमें स्टूडेंट्स अपने वीक सब्जेक्ट्स पर डिस्कशन करेंगे।
स्टूडेंट्सकोलाॅन्ग-शॉर्ट आंसर लिखने के यूजफुल टिप्स दिए जाएंगे।
कोर्सकंपलीटकरने के बाद एक्जाम पैटर्न पर आधारित क्लास वाइस टेस्ट होंगे।
12वीं के स्टूडेंट्स के लिए
सीबीएसईस्कूलोंमें दो बार प्री-बाेर्ड एक्जाम होंगे। पहला प्री-बोर्ड दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होगा।
फर्स्टप्री-बोर्डके बाद स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंस का आकलन किया जाएगा।
स्टूडेंट्सकोएनसीआरटी की बुक्स से प्रैक्टिस कराई जाएगी।
क्लासटेस्टऔर बोर्ड एक्जाम के पैटर्न पर टेस्ट होंगे।