- Hindi News
- ट्रेनिंग प्रोग्राम में मिली फाइनेंस की जानकारी
ट्रेनिंग प्रोग्राम में मिली फाइनेंस की जानकारी
मौलानाआजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) के मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटर एप्लिकेशन डिपार्टमेंट की ओर से बुधवार को तीन दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत हुई। ‘ऑप्टिमाइजेशन टेक्निक्स एंड मैथड्स इन फाइनेंस’ विषय पर आयोजित शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम का इनॉग्रेशन मैनिट के डायरेक्टर डॉ. अप्पू कुट्टन केके ने किया। इसका पहला सेशन डॉ. संजीवन काप्से ने लिया। इस मौके पर वर्कशॉप को-ऑर्डिनेटर प्रो. नमिता श्रीवास्तव ने स्टेटिक्स मॉडल्स के साथ फाइनेंस मॉडल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फाइनेंस में ऑप्टिमाइजेशन का मतलब कम रिस्क पर ज्यादा बेनीफिट्स लेना है। वहीं, डॉ. संजीवन ने कहा कि हाउस होल्ड के साथ इंडस्ट्री और सरकार में हर जगह फाइनेंस का महत्व है। डॉ. अप्पू कुट्टन केके ने फाइनेंस फील्ड में रिस्क मैनेजमेंट पर अपनी बातें रखी।