पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ई वेस्ट कलेक्शन ड्राइव से लोगों को करेंगे अवेयर

ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव से लोगों को करेंगे अवेयर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कोपकॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के यंग इंडियंस (वायआई) ने बुधवार को ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव की शुरुआत की। इसके तहत भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक्स वेस्ट को कलेक्ट करने के लिए एक कलेक्शन ड्राइव चलाई जाएगी। इस मौके पर ई-वेस्ट ड्राइव का पोस्टर लोकार्पित किया गया। इसके साथ ही लोगों को ई-वेस्ट सही तरीके से डिस्पोज करने की शपथ दिलाई गई।

इसके जरिए लोगों को ई-वेस्ट से एन्वायरनमेंट को होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा। जानकारी के अनुसार, शहर के 20 स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में इसके कलेक्शन सेंटर्स बनाए जाएंगे। कार्यक्रम में मौजूद वायआई, भोपाल चैप्टर के चेयरपर्सन मिहिर मर्चेंट ने बताया कि ई-वेस्ट टॉक्सिक होता है, इसलिए इसे सही प्लानिंग के साथ डिस्पोज करना जरूरी है। इसका उद्देश्य लोगों को एन्वायरनमेंट के प्रति अवेयर करने के साथ भोपाल को प्रदूषण मुक्त बनाना है। इस ड्राइव के तहत इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे, सीडी, ड्यूरेबल्स, कंप्यूटर, मोबाइल आदि कोे डिस्पोज किया जाएगा। ईवेंट में को-चेयर प्रकृति जैन, ई-वेस्ट प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर अमित सक्सेना, स्कोप कॉलेज के डायरेक्टर सिद्धार्थ चतुर्वेदी और पल्लवी चतुर्वेदी मौजूद थीं।