कमरे तान किराए से दिए
नीतिगत कार्रवाई से मुझे खुशी होगी
विक्रम सिंह का 25-30 साल से कब्जा है। हिंगोलेजी का भी 15-20 साल से यहां कब्जा है। महेंद्र वर्मा द्वारा किए गए एक अन्य कब्जे के बारे में मुझे नहीं मालूम, लेकिन कार्रवाई पूरे भोपाल की अवैध दुकानों-गुमटियाें पर होगी तो इन पर भी हो। तीनों भाजपा के कार्यकर्ता हैं। तीनों ही मेरी विधानसभा क्षेत्र में हंै, इसलिए यदि किसी नीति के तहत पूरे भोपाल में कार्रवाई होती है तो इन पर भी होगी। नीतिगत कार्रवाई हो तो मुझे खुशी होगी। सुरेंद्रनाथ सिंह, विधायक,भोपाल मध्य
जोन-2 स्थित प्रगति पेट्रोल पंप के साइड में बने पार्किंग ऑटो स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ता सीताराम इंगोले ने कब्जा कर दुर्गा टी स्टॉल एवं पूड़ी भंडार खोल दिया। जनता की सुविधा का स्थान सीताराम की कमाई का जरिया बन गया है। जब-जब सीताराम काे बेदखल करने का प्रयास किया गया तो भाजपा विधायकों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने दखलंंदाजी शुरू कर दी। कब्जा बढ़ते-बढ़ते काफी फैल गया है और शेड भी बना है। अब तो पक्का निर्माण भी हाेने लगा है। यहां से पार्किंग स्थल का अस्तित्व ही गायब होता जा रहा है।
येतो हॉकर्स कॉर्नर है
यहमेरी निजी नहीं सरकारी भूमि है। यह पार्किंग या ऑटो स्टैंड भी नहीं है। इसके बाद उन्होंने बात नहीं की और अश्विनी राय को अपना भाई बताते हुए बात करवाई। अश्विनी का कहना था कि हॉकर्स कॉर्नर के नाम से जगह अलॉट है। जब उनसे पूछा कि हॉकर्स कॉर्नर में अकेली आप की ही दुकान क्यों है तो बोले कोई और दुकानें चलाए या नहीं, हमें क्या मतलब। सीतारामइंगोले, कब्जाधारी
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता यूनिवर्सिटी के बगल में ग्रीन बेल्ट की जमीन पर विक्रम सिंह ने कब्जा कर रखा है। लगभग 10 हजार वर्गफीट जमीन पर कब्जा करने के लिए उन्होंने नाला मोड़ा और करीब 6 कमरे तानकर किराए पर दे दिए। क्षेत्रीय पार्षद और पूर्व विधायक के सहयोग से पानी की टंकी का निर्माण भी करवा लिया। बिजली के लिए सीधे खंभे से तार खींचे। अपने प्रभाव से पानी की व्यवस्था भी विक्रम सिंह करवा ही लेते हैं। इस मामले में शिकायतें भी हुईं, लेकिन विधायक-पार्षद की शह के कारण उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है।
मैंतो सेवा करना चाहता हूं
मैंयहां 25 वर्ष से हूं। मैंने कमरे नहीं बनाए, यहां माखनलाल यूनिवर्सिटी के कुछ लड़कों को रखवाली के लिए छोड़ दि