राजनेताओं की शह मिली है कब्जाधारियों को
पारुल हॉस्पिटल के सामने भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र वर्मा ने गुमटियां रखवाना शुरू कर दीं। पड़ोसियाें के घरों के सामने किए गए अतिक्रमण से प्रभावित होकर वर्मा ने भी यहां एक गुमटी रखवा दी। इससे यहां वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। महेंद्र वर्मा ने इस गुमटी को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना बना लिया। कुछ समय पहले यहां एक सांची पार्लर होता था, लेकिन अब तीन गुमटियां बन चुकी हैं।
यहमेरी नाक का सवाल है
सामनेवालों ने अपने घरों के सामने सामान रखा है, उसे अतिक्रमण क्यों नहीं माना जाता है। मैंने गुमटी इसलिए रखवाई कि यह मेरी नाक का सवाल बन गया है। मैंने पार्षद और विधायक को भी बता दिया कि मैं खुद इसे हटा लूंगा। लेकिन प्रतिष्ठा का प्रश्न होने के कारण इसे रखवाया गया है। ऐसी कुछ बात हो गई, जिसके कारण इसे हटा नहीं रहा हूं। महेंद्रवर्मा, कब्जाधारी
अतिक्रमण हटाए
भाजपाइतनी बड़ी पार्टी है कि किसी कार्यकर्ता के बारे में मैं बता नहीं सकता कि उसका वास्ता मुझसे ही हो। मैंने तो नगर निगम अमले से कहा है कि वो मेरे क्षेत्र से अतिक्रमण हटाए।
श्यामनारायणसिंह, क्षेत्रीयपार्षद
कार्रवाईकरूंगा
जोजगह आपने मुझे बताई है इसे मैं आज ही दिखवा लेता हूं। अतिक्रमण तो नहीं होना चाहिए, लेकिन यदि हो रहा है तो मैं इस पर कार्रवाई करूंगा।
इच्छितगढ़पाले, एसडीएम,एमपी नगर
पेज 1 का शेष
खुली जगह रखी गुमटी