कार ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मारी
ब्यावरा|बुधवार रातकरीब सवा नौ बजे स्कूटी सवार दंपती को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में नीचे आई महिला को कार अपने साथ करीब 20 फीट तक घसीटती ले गई। उन्हें नाजुक हालत में भोपाल रेफर किया गया है।
मौके पर मौजूद लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी और इसमें सवार दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शहर के सुदामा नगर निवासी राधेश्याम शर्मा अपनी शिक्षिका प|ी सरिता (42) के साथ बाजार से खरीदारी करके स्कूटी से लौट रहे थे। तभी आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे के पीपल चौराहे पर पीछे से तेज रफ्तार के साथ आई कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्री शर्मा दूर फिक गए और उनकी प|ी कार के नीचे आई। कार उन्हें अपने साथ घसीटती हुई 20 फीट दूर तक ले गई। हादसे में श्रीमती शर्मा की हालत नाजुक है। उनके पैर में ज्यादा चोटें आई हैं। दोनों को एक निजी नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।