- Hindi News
- आज भाेपाल में कोई भी विकास योजनाबद्ध नहीं हो रहा
आज भाेपाल में कोई भी विकास योजनाबद्ध नहीं हो रहा
आज भाेपाल में कोई भी विकास योजनाबद्ध नहीं हो रहा है। स्मार्ट सिटी के स्थान पर यह स्लम सिटी में तब्दील होता जा रहा है।
स्लम सिटी में बदल जाए स्मार्ट सिटी!
राज्य सरकार ने टीटी नगर में बने सरकारी मकानांे को तोड़कर नए फ्लैट बनाने की योजना तैयार की है। ऐसा शहर के री-डेंसीफिकेशन के तहत किया जा रहा है। इसके पीछे सोच शहर को स्मार्ट सिटी में बदलने की है, लेकिन यहीं सवाल भी उठने लगे हैं। वर्ष 1956 में भोपाल के राजधानी बनने के बाद से ही इसका विकास स्मार्ट सिटी की तर्ज पर किया गया था। पुराने शहर के बेतरतीब विकास से सबक लेकर ही नया शहर विकसित किया गया था। लेकिन फिर धीरे-धीरे शहर बुनियादी सुविधाओं के मामले में इतना पिछड़ता गया कि आज इसकी पहचान पर ही संकट खड़ा हो गया है। आज कोई भी विकास योजनाबद्ध तरीके से नहीं हो रहा है। स्मार्ट सिटी के स्थान पर यह स्लम सिटी में तब्दील होता जा रहा है। शहर का ऐसा कोई इलाका नहीं है, जहां झुग्गी बस्ती हो। इनमें वीआईपी और संवेदनशील क्षेत्र भी शामिल हंै। झुग्गी बस्तियों का विकास जरूर हो, लेकिन यह भी ध्यान रखना चाहिए कि इससे झुग्गी बस्तियों का निर्माण एक व्यावसायिक कृत्य बनकर रह जाए। यह भी देखना होगा कि झुग्गी बस्तियांे का विकास इस तरह हो कि उन्हें बार-बार बसाने की जरूरत पड़े। शहर के विकास के साथ-साथ इसकी पहचान भी बनी रहे, इसका भी ख्याल रखना होगा। {खबरची