पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मरीज लिखेंगे सेवाओं से संतुष्ट हैं या नहीं

मरीज लिखेंगे सेवाओं से संतुष्ट हैं या नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबसरकारी अस्पताल में मरीजों से अभिमत पत्र भरवाकर फीडबैक रिपोर्ट ली जाएगी। अभिमत पत्रक में मरीज लिखकर देंगे कि वे अस्पताल की व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं या नहीं। साथ ही व्यवस्थाओं में खामियां बताई जाने पर उन्हें दुरुस्त भी किया जाएगा। डॉक्टर के खिलाफ लिखकर देने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी अस्पतालों में मरीजों से फीडबैक रिपोर्ट लेने की व्यवस्था जिले सहित सभी अस्पतालों में 15 फरवरी से लागू हो जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य संचालनालय भोपाल ने सभी सीएमएचओ सिविल सर्जन के अधीनस्थ अस्पतालों में मरीजों से अभिमत पत्रक भरवाने के निर्देश दिए हैं। मरीजों से भरवाए गए अभिमत पत्रों को भोपाल भेजा जाएगा। इससे जहां अस्पताल की अव्यवस्थाओं में तो सुधार आएगा वहीं डॉक्टर स्टाफ का रवैया भी मरीजों के प्रति जवाबदेह रहेगा।

मरीजोंसे स्टाफ नहीं कर पाएंगे अभद्रता: फीडबैक भरवाए जाने से ड्यूटी डॉक्टर या स्टाफ द्वारा मरीजों से तो अभद्रता की जाएगी और ही किसी जांच या दवा बाहर से लेने के लिए दबाव बनाया जाएगा। यदि कोई डॉक्टर या स्टाफ भर्ती मरीज के साथ अभद्रता करता है या कोई दवा या जांच बाहर से करवाने का दबाव बनाता है तो मरीज की फीड बैक रिपोर्ट के आधार पर संबंधित डॉक्टर अथवा स्टाफ कर्मचारी पर जांच के बाद कार्रवाई भी की जाएगी।

निर्देश मिले हैं

^संचालनालयसे आए निर्देश सभी अस्पताल प्रभारियों को भेज दिए हैं। इस व्यवस्था से डॉक्टरों की कार्यप्रणाली में सुधार तो आएगा ही साथ ही उनका रवैया मरीजों के प्रति जबाव देह रहेगा। मरीजों से प्राप्त अभिमत पत्रक भोपाल भेजे जाएंगे। -डॉ. जीडी मग नानी, सीएमएचओ जिला अस्पताल राजगढ़