पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धड़ल्ले से हाे रही ओवरलोडिंग प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई

धड़ल्ले से हाे रही ओवरलोडिंग प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें जयपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर जिला परिवहन विभाग वाहन चेकिंग अभियान तो चला रहा है लेकिन यह कार्रवाई मात्र औपचारिकता साबित हो रही है। ओवरलोड बसों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने का फायदा उठाते हुए बस आॅपरेटर ज्यादा सवारियां भर रहे हैं। विरोध करने पर बस कंडक्टरों द्वारा अभद्रता की जाती है। मंगलवार को ही एक निजी बस में अधिक सवारियां बिठाई गईं। विराेध करने पर लोगों को बस कंडक्टर की अभद्रता झेलना पड़ी। इस बस पर कई क्विंटल लगेज भी लदा था। ऐसे में बस के अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है। ब्यावरा से कालीपीठ कालीपीठ से राजगढ़ के अलावा खिलचीपुर, जीरापुर, पचोर, करेड़ी, खुजनेर मार्ग पर रोजाना ओवर लोड वाहन यात्रियों की जान के लिए खतरा बन रहे हैं।

कभीहो सकता है हादसा: इससमय जयपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे को भोपाल से राजस्थान बार्डर तक टू-लेन बनाने का काम चल रहा है। ब्यावरा से राजगढ़ के बीच अौर राजगढ़ से खिलचीपुर तक पूरा रोड खुदा पड़ा होने के साथ जगह-जगह पत्थरोें के ढेर लगे हैं। इस पर वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद बस ऑपरेटर सवारियां बैठाने के चक्कर में बसों को लेट कर लेते हैं और बाद में बदहाल रोड पर टाइम कवर करने बसों को तेज रफ्तार में दौड़ाया जाता है। इससे यात्रियों को परेशानी के साथ दुर्घटना का भी भय बना रहता है।

मंगलवार को शाम को भी ब्यावरा से राजगढ़ आते समय एक घूम घाटी से पहले एक बस के ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान ढलानयुक्त रोड पर चार-पांच किमी बस बिना ब्रेक के तेज रफ्तार से बस स्टैंड तक पहुंची।

बसों पर नहीं की कार्रवाई

^फिलहालचुनाव कार्य में लगे हैं। दो दिनों में हमने वाहन चेकिंग की कार्रवाई की थी। ओवर लोड तीन ट्रकों को पकड़कर 35 हजार 500 जुर्माना 12 हजार 500 टैक्स वसूला है। मगर बसों पर कार्रवाई नहीं की गई है। चुनाव के बाद ऐसे वाहन पकड़े जाएंगे। वीकेमिश्रा, आरटीओ, राजगढ़

लागू नहीं किया ड्रेस कोड

यातायातपुलिस वाहन चेकिंग की कार्रवाई में वाहनों के कागजात, बीमा, रजिस्ट्रेशन अथवा टैक्स जमा हुआ है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। मगर ओवर लोड बसों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। वाहन चालक कंडक्टरों का ड्रेस कोड लागू करने पर भी ध्यान ही नहीं है। इसके चलते बसों में किसी यात्रा अथवा महिलाओं के साथ छेड़खानी होने पर कंडक्टर की पहचान नहीं हो पाती। इससे महिलाएं किसी अधिकारी अथवा यात्री की शिकायत नहीं कर पाती हैं।

ओवरलोड सवारियां ढो रही बस।