पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम ने वित्त मंत्री से कहा तंबाकू पर और बढ़ाएं टैक्स

सीएम ने वित्त मंत्री से कहा- तंबाकू पर और बढ़ाएं टैक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिन-रविवार।स्थान-मुख्यमंत्री निवास। अवसर-सकल जैन समाज का क्षमावाणी कार्यक्रम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से वित्त मंत्री जयंत मलैया से पूछा \\\"प्रदेश में तंबाकू पर कितना टैक्स लगता है?\\\' मलैया ने कहा \\\"27 प्रतिशत।\\\' यह सुनते ही मुख्यमंत्री ने मंत्री से कहा \\\"इसे और बढ़ा दो।\\\'

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में तंबाकूयुक्त गुटखे पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। बावजूद इसके युवा और बच्चे बड़ी संख्या में इस नशे की गिरफ्त में हैं। ऐसे में नशे के खिलाफ अभियान चलाने की जरूरत है। सभी को चाहिए कि वे लोगों को जागरूक करें। श्री चौहान ने कहा कि जैन आचार्य विद्यासागर महाराज की पुस्तक \\\"मूक माटी\\\' के प्रमुख अंश कोर्स में शामिल किए जाएंगे। इसके लिए विश्वविद्यालयों प्रमुखों से चर्चा चल रही है। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान का निवास सर्वधर्म समभाव का प्रतीक स्थल बन गया है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि यहां सभी धर्मों के पर्व मनाए जाते हैं। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि जैन समाज का क्षमावाणी पर्व सचमुच में अद्भुत पर्व है। इस पर्व पर हमें अपने गिले-शिकवे दूर करने का मौका मिलता है। समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान भी मौजूद थे।