- Hindi News
- हाईस्कूल की किताबों में बच्चे पढ़ेंगे, हार्ट डिसीज डायबिटीज से कैसे बचें?
हाईस्कूल की किताबों में बच्चे पढ़ेंगे, हार्ट डिसीज डायबिटीज से कैसे बचें?
प्रदेशमें हाईस्कूल के कोर्स में अगले साल से जीवन शैली में सुधार का विषय भी शामिल किया जाएगा। इसके जरिए छात्रों को बताया जाएगा कि वे किस तरह हार्ट डिसीज या डायबिटीज का शिकार होने से बच सकते हैं। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। वे रविवार को राजधानी में आयोजित छठवें ईको कोर्स एवं वर्कशॉप में बोल रहे थे।
केंद्रीय रसायन एवं उवर्रक मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि रात तीन से सुबह 10-11 बजे तक सोने वालों में हार्ट अटैक डायबिटीज की समस्या बढ़ी है। वहीं, बच्चे भी पिज्जा, बर्गर के साथ आईपेड, स्मार्ट फोन या कम्प्यूटर पर व्यस्त हो गए हैं। इसके चलते देश में हर घंटे 350 लोगों की मौत हार्ट अटैक से हो रही है। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. पीसी मनोरिया सचिव डॉ. पंकज मनोरिया के मुताबिक वर्कशॉप में अमेरिका से आए भारतीय मूल के विशेषज्ञ तथा फॉदर ऑफ ईको काॅर्डियोग्राफी कहे जाने वाले नवीन सी. नंदा, प्रोफेसर ऑफ पीडियाट्रिक काॅर्डियोलॉजी डॉ. आईबी विजयलक्ष्मी, एस्कॉर्ट फोर्टिज दिल्ली के डॉ. समीर श्रीवास्तव, वेदांता गुड़गांव के संजय मित्तल तथा नागपुर के शांतनु सेन गुप्ता समेत 350 प्रतिनिधि शामिल हुए।