- Hindi News
- पदोन्नति कोटा, ग्रेड पे बढ़ाने को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स का धरना 23 को
पदोन्नति कोटा, ग्रेड पे बढ़ाने को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स का धरना 23 को
नसं, भोपाल | पदोन्नतिकोटा और ग्रेड पे बढ़ाने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के डिप्लोमा इंजीनियर्स फिर लामबंद हो गए हैं। मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने इन मांगों को लेकर 23 सितंबर को धरना देने और इसके अगले दिन रैली निकालने की घोषणा की है। रविवार को हुई एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक को एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष राजेश सिंह तोमर, जीपी पाठक, आरकेएस तोमर, धीरज सिंह ठाकुर, डीएस भदौरिया समेत कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वॉटर रिसोर्स, पीडब्ल्यूडी, आरईएस और पीएचई में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियर्स की समस्याओं के निपटारे के लिए कई बार ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।