पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीनी हकीकत के अनुरूप बनें योजनाएं

जमीनी हकीकत के अनुरूप बनें योजनाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकास कार्यों में नहीं होना चाहिए भेदभाव

रूबरू कार्यक्रम में रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में सुझाव देते स्थानीय नागरिक।

वार्ड पार्षद निशा खान का स्वास्थ्य ठीक होने के कारण वे इस कार्यक्रम में नहीं पाईं। उनके वार्ड की जनता ने समस्याएं रखीं।

घोषणा पत्र- यूनियनकार्बाइड की जमीन से जहरीले कचरे का निपटान हो। यहां की जमीन पर एक भव्य स्मारक बनाया जाए। मैकेनिक मार्केट को व्यवस्थित किया जाए। अवैध रूप से चल रहे आपे वाहनों को बंद कर लो फ्लाेर बसों की संख्या बढ़ाई जाए।

^नगर निगम के अफसर समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। वहीं, जनप्रतिनिधि भी क्षेत्र में दौरा करने नहीं आते हैं। रिसालदार कॉलोनी के वैध होने के बाद भी यहां विकास नहीं हुआ। गैस पीड़ितों की कॉलोनियों में विकास के लिए अलग फंड बनाया जाए। एचएसयादव, कर्मचारी

^आरिफ नगर में जनप्रतिनिधि नदारद हैं। छाेला से नया आरओबी तो बना दिया गया है, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए रोड बहुत संकरा है। अतिक्रमण हटाकर इसे चौड़ा किया जाए। यहां लोगांे को बुनियादी सुिवधाएं मिले, इसके लिए जनप्रतििनधियों को प्रयास करना चाहिए। मोहम्मदइकबाल, व्यवसायी

दैनिक भास्कर द्वारा \\\"स्मार्ट वार्ड- स्मार्ट सिटी\\\' विषय पर रविवार को रूबरू कार्यक्रम छोला रोड पर अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास को लेकर अहम सुझाव दिए। पार्षदों ने मिले सुझावों को आगामी नगरीय निकाय चुनाव के एजेंडे में शामिल करने की बात कही।

घोषणा पत्र- नादराबस स्टैंड को फिर से शुरू किया जाए। छोला रोड के दोनों फाटक खोले जाए। धर्मकांटा से भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक तक सीधे पहुंचने के लिए आरओबी बनाया जाए। छोला मंदिर की ओर से काली परेड तक की रोड को चौड़ा किया जाए।

^पानी सप्लाई की स्थिति सुधर रही है। अब हमें विकास को नए नजरिए से देखना होगा। सोचना होगा कि तकनीक के प्रयोग से लोगों की जिंदगी में कैसे बदलाव लाएं। लोगों को भी टैक्स देना चाहिए, ताकि निगम सुविधाएं बढ़ा सके। राजेन्द्रकौर

^झीलों का शहर अतिक्रमण का शहर बन गया है। गैस त्रासदी पर सिर्फ राजनीति हुई है। इन दोनों चीजों पर सबसे ज्यादा ध्यान देना होगा। छोला रोड के दोनों फाटक खोले जाएं। मनोजशुक्ला, युकांनेता

^स्मार्ट सिटी या स्मार्ट वार्ड बनाने से पहले सफाई और पानी देने की