- Hindi News
- राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों का कार्यकाल समाप्त
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों का कार्यकाल समाप्त
भोपाल|मप्र राज्यमहिला आयोग की अध्यक्ष उपमा राय सहित सभी सदस्यों का कार्यकाल शनिवार को पूरा हो गया। वहीं मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग में अध्यक्ष के अलावा सभी सदस्यों का कार्यकाल पहले ही पूरा हो चुका है। इधर, राज्य मानवाधिकार आयोग प्राधिकृत अध्यक्ष के भरोसे चल रहा है। बैंच पूरी होने से बाल संरक्षण एवं मानवाधिकार आयोग फिलहाल तो सुनवाई कर सकते हैं और ही शासन से कोई सिफारिश कर सकते हैं। बाल अधिकार संरक्षण आयोग के छह सदस्यों का कार्यकाल 2 सितंबर को पूरा हो चुका था। वहीं, मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष एके सक्सेना का कार्यकाल 30 सितंबर समाप्त हो गया था। उनकी जगह सदस्य वीके कंवर को प्राधिकृत अध्यक्ष नियुक्त किया गया।