पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन आरोिपयों ने की चंदे के विवाद में समझौता कराने पहुंचे युवक की हत्या

तीन आरोिपयों ने की चंदे के विवाद में समझौता कराने पहुंचे युवक की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोलाइलाके में देवी प्रतिमा के लिए चंदे के विवाद में रविवार को तीन अारोपियों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों का शनिवार को मृतक के भाइयों से झगड़ा हुआ था। मृतक उनके पास समझौते के लिए गया था। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू और राॅड से उस पर हमला कर दिया।

शिवशक्ति नगर निवासी राधेश्याम कुशवाहा (26) होटल में हलवाई था। छोला टीआई मोहन सारवान के मुताबिक शुक्रवार को राधेश्याम का छोटा भाई बल्ली देवी प्रतिमा की स्थापना के लिए चंदा मांग रहा था। उसने मोहल्ले में रहने वाले पंकज, राजवीर और छिंगा से भी चंदा मांगा। तीनों ने इनकार करते हुए बल्ली से गाली-गलौच कर दी। इस पर छिंगा के बड़े भाई राजेश ने पंकज से मारपीट कर दी। घटनाक्रम जब राधेश्याम को पता चला तो रविवार सुबह नौ बजे वह तीनों युवकों को समझाने पहुंचा था। इसी दौरान हुए विवाद में राजवीर ने राधेश्याम की जांघ में चाकू से वार कर दिया, जबकि छिंगा ने उसे पाइप से मारा। राजेश उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां इलाज के दौरान राधेश्याम की मौत हो गई।



टीआई ने बताया कि राधे और राजवीर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पुलिस फिलहाल एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।