पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिरिक्त मुआवजे की मांग, केंद्रीय मंत्री से मिले गैस पीड़ित

अतिरिक्त मुआवजे की मांग, केंद्रीय मंत्री से मिले गैस पीड़ित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| भोपालगैस पीड़ितों के पांच संगठनों के प्रतिनिधियों ने रविवार को केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने उनसे यूनियन कार्बाइड से अतिरिक्त मुआवजा दिलाने के संबंध में समुचित कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने उच्चतम न्यायालय में अतिरिक्त मुआवजे के लिए लंबित सुधार याचिका में गैस कांड की वजह से हुई मौतों और बीमारी के आंकड़ों को संशोधित कराने की मांग भी की। श्री कुमार ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।