- Hindi News
- लकड़ी के गुटके से भरे ट्रक को वन अमले ने किया जब्त
लकड़ी के गुटके से भरे ट्रक को वन अमले ने किया जब्त
आष्टाकी ओर से रहे लकड़ी के गुटके से भरे ट्रक को वन विभाग के अमले ने रविवार को जब्त कर लिया। कंजरवेटर फॉरेस्ट एल कृष्णमूर्ति ने बताया कि इसकी जांच सोमवार को होगी। दोपहर में करीब तीन बजे एक ट्रक एमपी 06 2741 निशातपुरा वन चौकी के पास से गुजर रहा था।
वन अमले ने जब हाथ देकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा दी। यह देखकर चौकी के कर्मचारियों ने ट्रक का पीछा किया तो रास्ते में ट्रक छोड़कर ड्राइवर भाग गया। ट्रक को जब्त करके वन अमला निशातपुरा चौकी पर ले आया है।