पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्थि कलश विसर्जन यात्रा 23 को

अस्थि कलश विसर्जन यात्रा 23 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| नमामिदेवी नर्मदे सर्वधर्म मुक्तिधाम सेवा समिति द्वारा 23 सितंबर को सुबह 11 बजे नादरा बस स्टैंड स्थित प्रेम कुटी से अस्थि विसर्जन कलश यात्रा निकाली जाएगी। समिति की अध्यक्ष रागिनी त्रिवेदी ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि यात्रा में अज्ञात मृतकों की अस्थियां शामिल की जाएंगी। इन्हें पुष्पों से सुसज्जित बग्घी में रखा जाएगा। यात्रा घोड़ा नक्कास, सुभाष चौक, लखेरापुरा होते हुए पीरगेट स्थित भवानी मंदिर पहुंचेगी। यहां पूजा के बाद यात्रा होशंगाबाद के लिए रवाना होगी।