पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दृष्टि बाधितों को बोझ समझें: राज्यपाल

दृष्टि बाधितों को बोझ समझें: राज्यपाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| राज्यपालरामनरेश यादव ने कहा है कि दृष्टि बाधितों को अभिशाप या बोझ समझ कर अपने से दूर नहीं करना चाहिए। सरकारों को चाहिए कि वह उनके कल्याण की योजनाओं और आरक्षण प्रक्रिया को प्रतिबद्धता के साथ लागू करें। उन्होंने कहा कि अगर हम अपनी कमाई का 5 फीसदी भी दृष्टि बाधितों की सहायता के लिए खर्च कर सकें तो यह उनके लिए बड़ा योगदान होगा। श्री यादव ने यह बात रविवार को राजभवन में दृष्टि बाधितों की सहायता के लिए ध्वज दिवस के शुभारंभ अवसर पर कही। इस मौके पर नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड और दि ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन की ओर से राज्यपाल को ध्वज भी लगाया गया।









राज्यपाल ने इस अवसर पर संस्थाओं के पदाधिकारियों को सहयोग राशि भी प्रदान की। इस मौके पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव विनोद सेमवाल, नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड के सचिव उदय हतवलने और दृष्टिहीन कल्याण संघ के अध्यक्ष नासिर हुसैन मुख्य रूप से मौजूद थे।