- Hindi News
- दरवाजा काटकर शोरूम से सात लाख का माल चुराया
दरवाजा काटकर शोरूम से सात लाख का माल चुराया
भोपाल| चूनाभट्टी, जानकी नगर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में घुसकर बदमाश मोबाइल फोन और एलईडी टीवी समेत करीब सात लाख रुपए का माल बटोरकर ले गए। बाहर पहरा दे रहे सुरक्षा गार्ड को इसकी भनक तक नहीं लगी।
रचना नगर निवासी रूपकुमार रमतानी (52) का जानकी नगर में चित्रहार कॉमर्शियल के नाम से इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम है। उनके बेटे रितेश ने बताया कि रोजाना की तरह वे शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे शोरूम बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह लौटे तो शटर का ताला खोलकर वह अंदर दाखिल हुए तो तो चोरी का पता लगा। उनके मुताबिक चोर शोरूम में चौथी मंजिल से दाखिल हुए थे। यहां दरवाजे में तीन तालों को बदमाशों ने कटर से काट दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने बेसमेंट में रखी 8 एलईडी टीवी, 8 एंड्रॉयड फोन और तीन पॉकेट प्रिंटर पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा कैश काउंटर 7 हजार रुपए गायब थे।
उन्हें मोबाइल फोन का खाली डिब्बा जमीन पर पड़ा नजर आया। अंदर जाने पर देखा रितेश ने चोरी गए माल की कीमत करीब सात लाख रुपए बताई है। उनकी शिकायत पर चूना भट्टी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
उनकी नजर कैश काउंटर पर पड़ी तो पता चला कि उसमें रखे 70 हजार रुपए गायब थे। चोर शोरूम में चौथी मंजिल से दाखिल हुए थे। यहां दरवाजे में तीन ताले लगे थे। बदमाशों ने इन तालों को दरवाजे समेत कटर से काट दिया और अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने बेसमेंट में रखी 8 एलईडी टीवी, 8 एंड्रॉयड फोन और तीन पॉकेट प्रिंटर पर हाथ साफ कर दिया। रितेश ने चोरी गए माल की कीमत करीब सात लाख रुपए बताई है। उनकी शिकायत पर चूना भट्टी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
दुकान में आकर रेकी कर गए होंगे बदमाश:
रितेश ने अंदाजा लगाया है कि चौथी मंजिल से दाखिल होने के लिए बदमाशों ने शोरूम में ग्राहक बनकर रेकी की होगी। वे दो से ज्यादा होंगे, क्योंकि इतना सामान अकेले ले जा पाना संभव नहीं है। खास बात यह है कि शोरूम के बाहर उनका सुरक्षा गार्ड पहरा दे रहा था, लेकिन उसे पता भी नहीं चला कि बदमाशों ने कब वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात के वक्त शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर रखे थे।