पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाइन शॉप को लेकर विवाद

वाइन शॉप को लेकर विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| र|ागिरीतिराहे पर बिना अनुमति चल रही वाइन शॉप को बंद करवाने को लेकर बीडीए और आबकारी विभाग के बीच विवाद हो गया है। इसके चलते बीडीए को दुकान बंद कराने की बजाय इसके संचालक को सोमवार तक की मोहलत देनी पड़ गई। बीडीए के मुताबिक र|ागिरी स्कीम में प्लॉट नंबर 11, 13 और 15 में बने मकानों की आवासीय लीज के उलट वाइन शाप संचालित करने पर एक साल पहले प्लॉट मालिक की लीज निरस्त कर दी गई थी। रहवासियों ने भी इसकी शिकायत की थी। इसके बाद भी वाइन शॉप संचालक विनोद सिंह यहां दुकान चला रहा है। तब से ही बीडीए इसे बंद करवाने की कोशिश कर रहा है। बीडीए अमला कलेक्टर के आदेश पर आबकारी विभाग की टीम के साथ पहुंचा था, परंतु कोई कार्रवाई नहीं की।





लेकिन सहायक आबकारी आयुक्त एमएम चेतराम ने इसका पजेशन लेने से इंकार कर दिया। ठीक यही स्थित शनिवार को भी बनी। बीडीए के ओएसडी मुकुल गुप्ता का कहना है कि आबकारी विभाग ने कार्रवाई में सहयोग नहीं दिया है। यही नहीं, बीडीए द्वारा लीज निरस्त करने के बाद भी विभाग ने बिना एनओसी लिए ठेका रिन्यू कर दिया। इसकी शिकायत कलेक्टर से की जाएगी।