पाहुंट में शामिल हुए 2500 परीक्षार्थी
भोपाल| व्यापमंद्वारा रविवार को आयोजित प्री-आयुर्वेद, होम्योपैथिक, यूनानी, नैचुरोपैथी योग साइंस टेस्ट (पाहुंट) में राजधानी में करीब 2500 परीक्षार्थी शामिल हुए। टेस्ट के लिए नूतन कॉलेज, एसवी पॉलिटेक्निक, महिला पॉलिटेक्निक, एमएलबी, एमवीएम, हमीदिया कॉलेज, नवीन कॉलेज, राजा भोज स्कूल, नवीन हासे स्कूल, नूतन गर्ल्स स्कूल और नवीन गर्ल्स स्कूल को केंद्र बनाया गया था।