अध्यापकों ने की भूख हड़ताल
भोपाल| स्कूलशिक्षा विभाग में संविलियन समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद अध्यापक संघ के पदाधिकारी रविवार को नीलम पार्क में एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे। संघ के संगठन मंत्री जावेद खान ने बताया कि प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत जिला स्तर पर भूख हड़ताल की गई। प्रदर्शनकारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। वहां सभा भी हुई, जिसे मुश्ताक खान, संजय शर्मा समेत कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।