- Hindi News
- \"नेट प्रॉफिट का दो फीसदी खर्च करें काॅर्पोरेट हाउसेस\'
\"नेट प्रॉफिट का दो फीसदी खर्च करें काॅर्पोरेट हाउसेस\'
भोपाल| सालानापांच करोड़ से ज्यादा नेट प्रॉफिट पाने वाले काॅर्पोरेट हाउसेस को इसका दो फीसदी हिस्सा काॅर्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) पर खर्च करना चाहिए। इसे कैसे पूरा करें, यह समझना बहुत जरूरी है। ये बातें इंडो यूरोपियन चेंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री (आईईसीसीआई) की डायरेक्टर अनुराधा सिंघई और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ काॅर्पोरेट अफेयर्स (आईईसीए) की चीफ कन्वीनर गायत्री सुब्रह्मण्यम ने रविवार को काॅर्पोरेट हाउसेस और सार्वजनिक उपक्रमों के प्रतिनिधियों को ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान कही।
आईईसीसीआई और आईईसीए ने होटल नूर उस सबाह में शनिवार से ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया था। रविवार को इसका समापन हो गया। आयोजन में रिलायंस पॉवर, डीएचएल इन्फ्रा बुल, सांवरिया एग्रो, आईसेक्ट यूनिवर्सिटी, एनएचडीसी, भेल, एमपीआरडीसी, लघु उद्योग निगम सहित कई निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इन प्रतिनिधियों को सीएसआर की वैल्यू के बारे में बताया गया। आईईसीसीआई और आईईसीए के पदाधिकारियों ने प्रतिनिधियों से कहा कि समाज से आप नेचुरल रिसोर्स के ताैर पर काफी कुछ लेते हैं, आपकी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि समाज के जरूरतमंद तबके के कल्याण के हरसंभव प्रयास करें।