- Hindi News
- अफसर ले रहे ई पंजीयन की ट्रेनिंग, काम होगा ऑनलाइन
अफसर ले रहे ई-पंजीयन की ट्रेनिंग, काम होगा ऑनलाइन
वाणिज्यिककर विभाग की महत्वाकांक्षी ई-पंजीयन योजना शीघ्र ही शुरू होने जा रही है। संभवत: इसे अक्टूबर के पहले सप्ताह में लागू कर दिया जाएगा। पहले इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। इसके लिए सब रजिस्ट्रार के अलग-अलग बैच बनाकर उन्हें सॉफ्टवेयर और ई-पंजीयन की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस योजना के लागू होने के बाद रजिस्ट्री का पूरा काम ऑनलाइन होगा। शुरुआत में सीहोर, अनूपपुर, बालाघाट, टीकमगढ़ और उज्जैन में इसे लागू किया जाएगा। डीबी स्टार के 10 जुलाई, 2014 के अंक में \\\"संपत्ति का होगा ई-पंजीयन\\\' शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। ट्रेनिंग के दौरान ई-पंजीयन को लेकर आने वाली कई व्वहारिक समस्याओं पर भी चर्चा हो रही है। थर्ड जेंडर, माता-पिता के अलावा अन्य ऑप्शन, संपत्ति के क्रेता-विक्रेता की ई-मेल आईडी से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं से भी अवगत कराया जा रहा है। इसमें एक बड़ी समस्या यह बताई जा रही है कि ग्रामीण लोगों के पास ई-मेल आईडी नहीं होता है। ऐसे में ई-मेल आईडी के बिना सॉफ्टवेयर में आगे की एंट्री ही नहीं होगी। इसी तरह की सामान्य लेकिन व्यावहारिक समस्याएं ट्रेनिंग के दौरान हल की जा रही हैं। अलग-अलग जिलों में आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए सॉफ्टवेयर में भी संशोधन किया जाएगा।
Follow-up