पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर गली चौराहे पर फैला है कचरा

हर गली-चौराहे पर फैला है कचरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संत हिरदाराम नगर भास्कर.भोपाल

संतनगर में जहां देखो वहां कचरे के ढेर नजर आते हैं। कहीं सड़कों पर सीवेज का पानी बह रहा है तो कहीं सड़क के आसपास गंदगी फैली हुई है। ऐसे हालात हैं संत हिरदाराम नगर की कॉलोनियों के। इस समस्या से रहवासी परेशान हैं, लेकिन इस ओर तो नगर निगम अमला समुचित ध्यान दे रहा है और ही लोग जागरूक हो रहे हैं।

उपनगर के रहवासी सबसे ज्यादा जिस समस्या से दो-चार हो रहे हैं, वह है जगह-जगह फैली गंदगी। चाहे रहवासी इलाके हों या बाजार की सड़कें सभी के मोड़ पर कचरों के ढेर देखे जा सकते हैं। बहुत कम इलाके ऐसे हैं, जहां पर्याप्त साफ-सफाई की जाती है। नगर निगम अधिकारी कम स्टाफ की बात कहते हैं। संतनगर से लगे बेहटा गांव में हालत दयनीय है। यहां फैली गंदगी नगर निगम की लापरवाही की दास्तां खुद ही बयां कर रही है। गांव वाले बताते हैं कि यहां सड़क पर सीवेज बहता है और कंटेनर भी पर्याप्त नहीं रखे गए हैं। इसके अलावा नगर निगम का अमला सफाई के लिए कई दिनों तक नहीं आता है, जिससे गंदगी बढ़ रही है।

जोन एक के अंर्तगत कुल चार वार्ड हैं, लेकिन साफ-सफाई के मामले में किसी भी वार्ड की स्थिति अच्छी नहीं है। यहां के लालघाटी क्षेत्र, सीटीओ कॉलोनी, न्यू वार्ड, बी वार्ड, मथाई नगर, बेहटा गांव, राजेन्द्र नगर, धोबीघाट एवं कुम्हार मोहल्ला की स्थिति कमाबेस एक सी है। यही नहीं पॉश कॉलोनी में भी कचरे के ढेर देख जा सकते हैं। उपनगर के सार्वजनिक नलों के आसपास भी कचरे के ढेर लगे हुए हैं। कई कॉलोनियों में कंटेनर नहीं है, जहां हैं वहां लोग कचरा कंटेनर में डालने की बजाए कहीं और फेकते हैं। कुछ कॉलोनियां तो ऐसी हैं कि जहां रोड संकरे होने के कारण नगर निगम का कचरा उठाने वाला वाहन ही नहीं पहुंच पाता। उपनगर में गंदगी की समस्या सिर्फ बारिश में नही, बल्कि वर्षभर हर मौसम में बनी रहती है। बावजूद इसके जिम्मेदार अिधकारी इसका स्थाई समाधान नहीं नकालते। इसी कारण गंदगी बढ़ रही है।

ननि की अनदेखी

^निगम अमले को गदंगी की समस्या को बेहद गंभीरता से लेना चाहिए। नालियां चोक होने से बदबूदार पानी सड़क पर जाता है। नालियों की नियमित सफाई की समस्या है। ज्यादातर इलाकों में नालियों पर अतिक्रमण होने से सफाई नहीं हो पाती। इससे नालियां चोक हो जाती हैं। गौरवविश्वकर्मा, रहवासी

^इलाके से घर से घर से कचरा लिया जा रहा है, लेकिन उसे विजय न