पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्या से हासिल होती है विनय : पं. नागर

विद्या से हासिल होती है विनय : पं. नागर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल|विद्या सेविनय प्राप्त होती है, विनय से ही व्यक्ति माता-पिता को सम्मान देता है। यह विचार कुरावर वाले पंडित नरेन्द्र नागर ने व्यक्त किए। वह दीपमाला पागारानी पब्लिक स्कूल में बच्चों के बीच सत्संग सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जो सम्मान प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें विनम्र होना चाहिए। हम स्वयं झुकेंगे तभी उठ पाएंगे। उन्होंने कहा कि शाला छोड़ने के बाद भी हम शाला का सहयोग करें। हम स्वयं जागरूक बनें तभी हम दूसरों को जागरूक बना पाएंगे। मां सबसे बड़ी गुरु है। मां को प्रणाम करके कार्य करें सफलता अवश्य मिलेगी। शिक्षा से महान से महान व्यक्ति बन सकते हैं। उन्होंने गुरु का महत्व बताते हुए कहा कि अंधकार से उजाले की ओर ले जाने वाला गुरु ही होता है। अंत में शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह श्री फल देकर सम्मानित किया। सत्संग सभा के प्रारंभ में संस्कार स्कूल की प्रबंध समिति के पदाधिकारी बसंत चेलानी,चन्दर नागदेव, नरेश वासवानी, महेश प्रेमचंदानी ने पंडित नागर का स्वागत किया।