पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुपोषित बच्चों के लिए लगाया स्नेह शिविर

कुपोषित बच्चों के लिए लगाया स्नेह शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल

एकीकृत बाल विकास परियोजना मोतिया पार्क के अंतर्गत कुपोषित बच्चों के लिए स्नेह शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 10 सितंबर से प्रारंभ हुए कुल 7 शिविर अलग-अलग स्थानों पर 22 सितंबर तक लगाए जाएंगे।

कुपोषित बच्चों के लिए इंद्रा नगर, बैरागढ़, कुष्ठ आश्रम, गांधीनगर, ईदगाह हिल्स खानू गांव, शाहजहांनाबाद एवं पीरगेट पर्यवेक्षक वृत्तों पर ये स्नेह शिविर लगाए जा रहे है। बुधवार से प्रारंभ हुए स्नेह शिविर का आयोजन आगे भी किया जाएगा। यहां शिविर के माध्यम से क्षेत्र में कम वजन अति कम वजन के बच्चों को माताओं सहित इन स्नेह शिविरों में रखा जाएगा। जहां चिकित्सकों एवं विभागीय पर्यवेक्षकों की देखरेख में बच्चों की माताओं को बच्चों की परवरिश साफ-सफाई के संबंध में जानकारी दी जाएगी। चिकित्सक द्वारा चिंहित बच्चों को एनआरसी बैरागढ़ में स्नेह शिविर उपरांत अच्छे स्वास्थ्य के लिए भर्ती रखा जाएगा। यहां लगभग 110 बच्चों की सतत निगरानी चिकित्सक स्मिता सक्सेना, नीलम जैन, सरस्वती श्रीवास्तव, डॉ. तनुजा एवं पर्यवेक्षक कुमकुम दत्त संधीर, गीता शुक्ला, संतोष ओझा, भारती पाराशर, नजमा खान एवं सुनीता वर्मा द्वारा की जाएगी।

परामर्शभी दिया जाएगा

जिलाकार्यक्रम अधिकारी नकी जहां कुरैशी एवं परियोजना अधिकारी राहुल दत्त संधीर के मार्गदर्शन में शिविर के आयोजन किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि स्नेह शिविर आगामी दिनों में अन्य स्थानों पर भी आयोजित किए जाएंगे। जहां कुपोषित बच्चों के लिए सही पोषण और उिचत खानपान का परामर्श भी दिया जाएगा।