पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरंकारियों ने मनाया प्रेरणा दिवस

निरंकारियों ने मनाया प्रेरणा दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल

संत निरंकारी मण्डल ब्रांच बैरागढ़ में निरंकारी राजमाता कुलवंत कौर जी की याद में प्रेरणा दिवस पर सत्संग सभा का आयोजन हुआ। जिसमें निरंकारी राजमाता कुलवंत कौर के जीवन पर प्रकाश डाला गया और सतगुरु बाबा के उन वचनों को बताया गया।

सभा में सतगुरु हरदेव सिंह महाराज की वाणी का स्मरण कराया गया। सत्संग सभा में बताया गया कि ममतामयी मां के हृदय में प्यार, नम्रता, सेवा, सत्कार कूट-कूट कर भरा हुआ था, उनके लिए कोई भी छोटा-बड़ा या अमीर-गरीब नहीं था। उन्होंने सबको समान रुप से प्यार नम्रता के साथ जीने की सीख दी।

राजमाताने दूसरों के लिए िजया जीवन

निरंकारीमण्डल ब्रांच के संयोजक अनंदराम गिरधानी ने बताया कि निरंकारी राजमाता में गरीबों असहायों एवं दीनहीनों के लिए जो भाव थे शायद ही किसी में हों। निरंकारी राजमाता ने जितना भी अपना जीवन जिया सिर्फ दूसरों के परोपकार एवं मदद के लिए जिया। निरंकारी राजमाता जी की निरंकारी मिशन को अनेक देन है। वह मिशन को आगे बढाने के लिए सच का प्रचार करने के लिए हर वक्त, हर घड़ी वृद्धावस्था में भी तैयार रहा करती थीं।

{राजमाता कुलवंत कौर को याद किया