राष्ट्रीय स्तर का बनेगा हमीदिया अस्पताल
हमीदिया अस्पताल में राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए वृहद स्तर पर योजना बनाई जा रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए रूपरेखा तैयार हो रही है। मई-2014 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए थे। राष्ट्रीय स्तर का अस्पताल बनने से हमीदिया अस्पताल में कैंसर और बायपास सर्जरी जैसे बड़े इलाज की सुविधा भी लोगों को मिल जाएगी।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने और हर वर्ग को इलाज की बेहतर सुविधा मिले इसके मद्देनजर राज्य सरकार अस्पतालों को सर्वसुविधायुक्त बनाने जा रही है। विस्तार और नवीनीकरण योजना में प्रदेश के कई अस्पतालों को शामिल किया गया है। इसमें पुराने शहर का हमीदिया अस्पताल भी शामिल है। लंबे समय से यहां सुविधाओं के विस्तार की जरूरत महसूस की जा रही थी।
इनका कहना
^नई ओपीडी का निर्माण कार्य चल रहा है। अस्पताल में लगातार सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। नए भवन निर्माण की कार्रवाई योजना लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जाएगी। डीकेपॉल, अधीक्षक,हमीदिया अस्पताल
पीपीपी मोड से बनेंगे आईसीयू
अस्पताल में पीपीपी मोड से आईसीयू बनाया जाएगा, ताकि यहां हर जरूरतमंद रोगी को इलाज की सुविधा मिल सके। अस्पतालों की कायाकल्प योजना में सुल्तानिया जनाना अस्पताल को भी शामिल किया गया है। ऐतिहासिक इमारत में संचालित उक्त अस्पताल में भी भवन के साथ-साथ सुविधाओं के विस्तार की जरूरत महसूस की जा रही है।
50 रोजानाभर्ती होने वाले मरीज
300 नर्सउपलब्ध
08 डायलिसिसमशीन
29 विभागहैं यहां
1000 प्रतिदिनओपीडी में मरीजों की संख्या
211 फैकल्टी
37 वेंटीलेटर
350 बिस्तरोंकी सुविधा
एक नजर में अस्पताल
नहीं हुआ अस्पतालों का निरीक्षण
मुख्यमंत्री चौहान ने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी जमीनी हकीकत को जानने के लिए अफसरों को निर्देश दिए थे कि वे औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लें। हालांकि चार माह बाद भी हमीदिया, सुल्तानिया जैसे बड़े अस्पतालों का निरीक्षण करने कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। हाल ही में सुल्तानिया जनाना अस्पताल में सीलिंग गिरने की घटना के बाद लापरवाही भी सामने गई है।
>मुख्यमंत्री के निर्देश पर अमल की तैयार