- Hindi News
- संतनगर के स्कूल, कॉलेज में हुआ शिक्षकों का सम्मान
संतनगर के स्कूल, कॉलेज में हुआ शिक्षकों का सम्मान
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल
शिक्षक दिवस के अवसर पर बीते दिनों संतनगर में कई शैक्षणिक संस्थाओं में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए गए। साधु वासवानी स्कूल, लाइफ लाइन स्कूल, संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय, नवनिध विद्यालय, संस्कार स्कूल एवं सिंधु समाज द्वारा संचालित विद्यालयों में शिक्षकों का सम्मान किया गया।
साधु वासवानी स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह में संतजी के शिष्य सिद्धभाऊ ने शिक्षकों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें अपना आत्म अवलोकन करना होगा और अपनी कमजोरियों को दूर करना होगा। आज हमें अपना आत्मनिरीक्षण करना है कि हम गुरु माता पिता के प्रति कितनी श्रद्धा रखते हैं। कार्यक्रम में समाजसेवी कर्नल नारायण पारवानी ने भी अपने विचार प्रकट किए। शिक्षाविद् विष्णु गेहानी अतिथियों को स्वागत किया।
लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल में भी शिक्षक दिवस समारोह में विधायक रामेश्वर शर्मा ने शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मप्र आवास संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील वासवानी ने की। यहां विशेष अतिथि के रूप में लायंस क्लब के अध्यक्ष भगवानदास तेजवानी, डॉ. हरिकिशन पेसवानी, लायनेस क्लब की डिस्ट्रिक्ट अध्यक्ष निहारिका निगम सहित कई अतिथिगण उपस्थित हुए। सम्मान समारोह में करीब 101 शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर संस्था की प्रमुख किरन वाधवानी भी उपस्थित थीं।
संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय में कर्नल नारायण पारवानी ने शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में समूह निदेश डॉ. शशि राय, महाविद्यालय निदेशक हीरो ज्ञानचंदानी, प्राचार्य चरणजीत कौर सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित थे। यहां सिद्धभाऊ ने कहा कि शिक्षक में शालीनता, सौम्यता, मधुरता, मृदुता और विनम्रता होती है। जिसे वह दूसरों को देकर सम्मान अर्जित करता है।
नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल का शिक्षक-दिवस समारोह संत हिरदाराम सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें सिद्धभाऊ ने शिक्षकों को आव्हान किया कि आज ईमानदारी से हम अपनी कमजोरियों एवं खूबियों का आत्मावलोकन करें एवं अपनी किसी एक कमजोरी को आज के दिन दूर करने का संकल्प लें। कार्यक्रम में शहीद हेमू कालानी एजूकेशन सोसायटी के अध्यक्ष ममतानी मंगा, सचिव महेश दयारामानी, नवनिध विद्यालय के भूतपूर्व प्राचार्य व्हीएस राय सहित अन्य शिक्षकों ने भी संबोधित किया।
संस्कार पब्लिक