पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शब्दांकन से रेखांकन की कला से देश विदेश में बनाई पहचान

शब्दांकन से रेखांकन की कला से देश-विदेश में बनाई पहचान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंद्रह साल की आयु में अपने भाई को पेंटिंग करते देख उससे प्रेरित होकर पेंटिंग की शुरुआत करने वाली रेखा भटनागर शब्दों के माध्यम से रेखांकन करती हैं। उज्जैन के कला भवन में उन्होंने पेंटिंग सीखने की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि वे अपने काम से समय निकालकर शहर में होने वाली विभिन्न वर्कशाॅप में जाकर वहां नई कलाओं को सीखती थीं। उन्होंने गोंद भित्ति चित्र, वरली शैली, लोक शैली, पिथौरा भित्ति चित्र और मधुवन शैली को सीखा। उन्होंने मन की अभिव्यक्ति को व्यक्त करने के लिए शब्दांकन से रेखांकन को विशेष माध्यम बनाया।

चित्रकार रेखा भटनागर को शब्दांकन से लेखांकन के क्षेत्र में कई अवार्ड मिल चुके हैं। उन्होंने अपने नाम के अनुसार जो रेखाएं रेखांकित की हैं उनके भाव से साहित्यकारों ने रचनाएं भी लिखी हैं। मानस भवन में 35 से ज्यादा विभिन्न आकृतियों में चित्रों काे प्रदर्शित किया था। इनमें पर्यावरण और धर्म पर आधारित ज्यादातर चित्र नारी प्रधान थे।

मास्को में मिला सम्मान

रेखा ने इंडो-रशियन कल्चरल प्रोग्राम के तहत मास्को में कविता पाठ किया। 2008 में उन्हें कालिदास सम्मान मिला। इसके साथ ही उन्हें इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी अवार्ड, क्षितिज आर्ट सोसायटी की ओर से कला श्री अवार्ड और मास्को में महिला सलाहकार के रूप में सम्मानित किया गया। वे कहती हैं कि िकसी भी काम को सीखना और ऊंचाई तक पहुंचना आसान है बस जरूरत है लगन और मेहनत की। वे शब्दों से रेखांकित चित्र की कई प्रदर्शनी में शामिल हो चुकी हैं।

अनाथ बच्चों पर करती हैं खर्च

रेखा अपनी कला से मिलने वाली राशि का उपयोग अनाथ बच्चों के लिए करती हैं। उन्होंने दस अनाथ बच्चों को सिर्फ गोद लिया है, बिल्क वे रेखांकन कला संस्थान की ओर से चित्रकला सहित अन्य विषय भी पढ़ाती हैं। वे कहती हैं कि पढ़ाई के साथ-साथ कला भी बहुत जरूरी है। वे बच्चों को वेस्ट मटेरियल से कलात्मक वस्तुएं बनाना भी सिखाती हैं। यही नहीं इन बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स को हैदराबाद और मलेशिया के कला संस्थान में भेजा गया है। उनकी कला की सराहना कई समारोह में हो चुकी है।

>43 साल से कला जगत से जुड़ी हैं रेखा भटनागर

>इंडिया वर्ल्ड रिकार्ड से हो चुकी हैं सम्मानित

पुराने शहर के बरखेड़ी क्षेत्र में रहने वाली चित्रकार रेखा भटनागर पिछले करीब 43 साल से कला जगत से जुड़ी हैं। शब्दांकन से र