कार्यशाला का आयोजन
बीयू में गत दिवस महिला तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन विवि के कुलपति प्रो. एमडी तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि महिला तनाव प्रबंधन समसामयिक परिस्थितियों में अत्यंत ही महत्वपूर्ण विषय है। कानून द्वारा महिलाओं को पुरुष के समान अधिकार तो दिए गए हैं, लेकिन व्यवहार में प्राय: इस प्रकार की स्थितियां नहीं पाई जातीं। उन्होंने कहा कि कामकाजी महिलाओं को पुरुषों की तुलना में तीन गुना अधिक काम करना पड़ता है। जिससे वे तनावग्रस्त हो जाती हैं।
प्रो अाशा शुक्ला ने स्वागत भाषण देते हुए महिला प्रकोष्ठ के गठन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं अक्सर चुप्पी साध लेती हैं जो तनाव का कारण बन जाता है।