पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने अयोध्या नगर में किया पौधरोपण

वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने अयोध्या नगर में किया पौधरोपण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति अयोध्या नगर ने पिछले दिनों पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित किया। शिशु मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य पंढरीनाथ आचार्य, राजकुमार गुप्ता, ओंकार मालवीय, समिति के अध्यक्ष डा. ज्ञानेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सोमेश्वर सिंह, सचिव ओंकार वर्मा, सह सचिव ब्रह्मप्रकाश गोयल, सदस्य राधेश्याम सिसोदिया सहित कई लोग मौजूद थे।

पर्यावरणजागरुकता कार्यक्रम: वंदनमकल्याण एवं विकास समिति द्वारा पिछले दिनों पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्यसाईं स्कूल पिपलानी में आयोजित इस कार्यक्रम में जैव विविधता विषय पर बच्चों ने प्रशिक्षण के साथ लिखित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें दो समूह बनाए गए थे। समूह में कक्षा 6 से 8 तक बी समूह में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसके अमलाटे थे। समिति के अध्यक्ष सुभाष सक्सेना ने अतिथियों को संस्था के बारे में जानकारी दी।