- Hindi News
- दो साल पहले लगे बैरियर, काम एक भी नहीं कर रहा
दो साल पहले लगे बैरियर, काम एक भी नहीं कर रहा
गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में चारों तरफ लगाए गए करीब एक दर्जन बैरियर बेकार पड़े हुए हैं। इन्हें ठेके पर देने की योजना थी, लेकिन यहां लगाए गए बैरियर टूट चुके हैं और नए बने कमरे जर्जर हो गए। यह बैरियर असमाजिक तत्वों की रोकथाम और बाहर ट्रकों पर रोक लगाने के लिए बनाए गए थे। कई जगह तो बैरियर गायब हो गए और कमरों का सामान गायब हो गया।
गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन के सह सचिव जीएस सोखी ने बताया कि बैरियर बनने के बाद से खाली पड़े हैं, जिससे वहां लगे लोहे को चोर वेल्डिंग मशीन से काट कर ले गए। बैरियर के चालू होने से अवैध रूप से आने जाने वाले वाहनों पर रोक लगना थी। इससे चोरी की घटनाएं भी रुक सकेंगी। पुलिस का सहयोग मिलने से काफी माहौल सुधर सकेगा।
उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में 36 करोड़ रुपए से शुरू होने वाले विकास कार्यों के बारे में कोई अधिकारी जानकारी नहीं दे रहा है। इसको लेकर कई उद्योगपतियों ने पिछले दिनों अध्यक्ष आरएस खरब से भी चर्चा की। नगर निगम की उदासीनता के कारण भी काम शुरू नहीं हो पाया है। इसमें झुग्गी विस्थापन भी शामिल था, जो नगर निगम और जिला प्रशासन को मिलकर करना था।