पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदाकिनी मैदान में सर्कस का शुभारंभ

मंदाकिनी मैदान में सर्कस का शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलार के मंदाकिनी क्राफ्ट मैदान में मासिक अफ्रीकन राज महल सर्कस का आयोजन किया गया है। इसमें देशी-विदेशी 65 कलाकार (जिमनास्टिक) अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिन्हें देखकर लोग हतप्रभ रह जाते हैं। इसके अलावा अफ्रीकन और आॅस्ट्रेलियन तोता सर्कस में मुख्य आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। पिछले दिनों विधायक रामेश्वर शर्मा ने फीता काटकर सर्कस का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सर्कस कई वर्षों पुराना मनोरंजन का माध्यम है, जो कि अब खत्म होने की कगार पर है। उसे प्रोत्साहित करने की जरूरत है। उससे मनोरंजन और कलाकारों को रोजगार मिलता है। सर्कस के प्रबंधक प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सर्कस के रोजाना तीन शो होते हैं। पहला शो दोपहर एक बजे, दूसरा शाम चार बजे और तीसरा शो शाम साढ़े सात बजे होता है।