- Hindi News
- कहीं पात्र रखकर तो कहीं कुंड में हुआ विसर्जन
कहीं पात्र रखकर तो कहीं कुंड में हुआ विसर्जन
पर्यावरण के प्रति जागरूकता व्यक्त करते हुए इस बार कई लोगों ने ईको फ्रैंडली तरीके से भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। गायत्री दुर्गोत्सव सद्भावना समिति दानिशकुंज ने कॉलोनी के पार्क में बाकायदा श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन समारोह आयोजित किया। यहां बने कुंड में घरों में स्थापित की गईं पांच दर्जन से ज्यादा प्रतिमा विसर्जित की गईं।
दानिशकुंज के अलावा बंजारी सहित कई कॉलोनियों से लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचें। उधर, फाइन एवेन्यु में पुरातत्ववेत्ता डॉ. नारायण व्यास ने हर वर्ष की तरह ही घर के गार्डन में पात्र रखकर विधि-विधान से प्रतिमा विसर्जन किया।