नवरात्रि मेले का होगा आयोजन
कोलार के नयापुरा पहाड़ी मंदिर प्रांगण में नवरात्रि सांस्कृतिक मेले का आयोजन होगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी दशहरा पर भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
यह निर्णय पिछले दिनों मंदिर प्रांगण में हुई मां पहाड़ा वाली सेवा समिति की बैठक में लिया गया है। इसमें नो दिनी मेले दशहरा उत्सव पर होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। बैठक समिति के संरक्षक विधायक रामेश्वर शर्मा ग्रामीण जिला अध्यक्ष कांग्रेस अवनीश भार्गव की अध्यक्षता में हुई हैं।
समिति अध्यक्ष श्याम सिंह मीना ने कोलार में गौ रक्षा संस्थान खोलने का विषय रखा। शासन से अनुमित मिलने पर जागरुकता अभियान चलाने की बात कही। इस मौके पर पूर्व पार्षद अमित शुक्ला, मंजीत मारन, गायत्री प्रसाद शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, मंगल सिंह यादव, राजेश विश्वकर्मा, आनंद खरे, भवानी रायकवार, दीपक प्रजापति, आकाश मीना, चंपालाल, दिनेश मीना, राकेश साहू समेत समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।