पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 181 लोगों ने कराई आंखों की जांच

181 लोगों ने कराई आंखों की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
181 लोगों ने कराई आंखों की जांच

सिटीप्लस रिपोर्टर. भोपाल|आरंभ संस्था,सेवा सदन एवं साईट सेवर्स के संयुक्त तत्वावधान में पुराने शहर के चांदबड़ में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 181 लोगों ने आंखों की जांच कराई। इसमें से 18 लोगों को मोतिया बिंद ऑपरेशन के लिए सेवा सदन नेत्र अस्पताल भेजा गया। 40 लोगों को चश्में के नंबर दिए गए। अन्य मरीजों को आंखों से संबंधित विभिन्न रोगों की दवाएं दी गईं।

आरंभ संस्था के सचिव अनूप किशोर सहाय ने बताया कि शहर के चार क्षेत्रों चांदबड़, शाहपुरा, आनंद नगर गांधी नगर में विजन सेंटर की स्थापना प्रस्तावित है। इसके द्वारा करीब दो लाख जनसंख्या तक नेत्र देखभाल संबंधित सुविधाओं की पहुंच तय की जाएगी। जल्द ही इस प्रस्तावित योजना पर अमल होगा। इससे लोगों को लाभ होगा।