पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्गोत्सव के लिए तेज हुईं तैयारियां

दुर्गोत्सव के लिए तेज हुईं तैयारियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुराने शहर में नवरात्रि श्रद्धा और धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। टीला जमालपुरा क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमाएं बनाने में मूर्तिकार जुटे हैं। इन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुराने शहर में दर्जनों स्थानों पर आकर्षक झांकियां स्थापित करने दुर्गोत्सव समिति के पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार चौक बाजार, इतवारा, बस स्टैंड, करोंद, ईदगाह हिल्स, सिंधी कॉलोनी, शाहजहांनाबाद, कोहेफिजा, कबाड़खाना, अस्सी फिट रोड, जिंसी चौराहा, जहांगीराबाद, रेलवे स्टेशन सहित पुराने शहर के अन्य क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। कई जगह पंडाल बनना शुरू हो गए हैं। हर साल की तरह इस साल भी कई जगह भक्तों को आकर्षक झांकियों के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

टीला जमालपुरा, इतवारा भारत टॉकीज स्थित पटेल नगर में प्रतिमाएं बनाने का काम तेजी से चल रहा है। कलाकारों का कहना है कि प्रतिमाएं बनाने का काम लगभग अंतिम चरण में है। प्रतिमाएं आॅर्डर पर बनाई जा रही हैं। प्रदूषण हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। इस बार ईको फ्रेंडली प्रतिमाओं की अधिक डिमांड है।