पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेमेस्टर के विरोध में कैंपेन चलाएगा डीएसओ

सेमेस्टर के विरोध में कैंपेन चलाएगा डीएसओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेमेस्टर के विरोध में कैंपेन चलाएगा डीएसओ

गुना| छात्रसंगठन डीएसओ द्वारा सेमेस्टर सिस्टम के विरोध में कैंपेन चलाया जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष सचिन जैन ने बताया कि आगामी 29 सितंबर को सभी कॉलेजों में इस सिस्टम के पक्ष विरोध में रायशुमारी की जा रही है। इसे देखते हुए डीएसओ छात्रों के बीच इस सिस्टम की खामियों को उजागर करेगा। छात्रों को बताया जाएगा कि किस तरह इस सिस्टम के लागू होने के बाद से लगातार शिक्षा का स्तर गिर रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में संगठन द्वारा भोपाल में राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसमें सेमेस्टर प्रणाली के अलावा कक्षा 8वीं तक पास फैल सिस्टम पुन: लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।