पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चीन में सहेजी गईं सिटी आर्टिस्ट की कृतियां

चीन में सहेजी गईं सिटी आर्टिस्ट की कृतियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चीनका फ्यूपिंग शहर अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए मशहूर है। फ्यूपिंग स्थित ‘फ्यूपिंग इंटरनेशनल सिरेमिक सेंटर’ में दुनिया के अलग-अलग देशों की कलाकृतियों को सहेजा गया है। इस सेंटर में अमेरिका, ब्राजील सहित कई देशों की आर्ट गैलरी बनाई गई है। भोपाल की सिरेमिक आर्टिस्ट शम्पा शाह ने भी इस गैलरी में खूबसूरत स्कल्पचर्स तैयार किए हैं। खास बात यह है कि आर्टिस्ट शम्पा ने इंडिया और चीन की संस्कृति के मेलजोल से स्कल्पचर्स तैयार किए हैं। गौरतलब है कि साल 2013 में इस सेंटर में इंडिया की आर्ट गैलरी ‘इंडियन पवेलियन’ तैयार की गई थी। इसमें कलाकृतियां बनाने के लिए देश के 18 कलाकारों को आमंत्रित किया गया था।

आर्टिस्ट शम्पा बताती हैं कि इंडियन गैलरी में उन्होंने विजिटर्स के नाम से कलाकृतियां क्रिएट की हैं। विजिटर्स में इंडिया और चाइना दोनों देशों की संस्कृति की झलक देखने मिलती हैं। इन स्कल्पचर में चाइना के सियान शहर की खूबसूरती भी है। इसके साथ ही एन्वायरनमेंट को भी स्कल्पचर से जोड़ा गया है। वे बताती हैं कि सियान की त्रिभुज और अष्टकोणीय आकार की कांच की इमारतों के बीच पेड़-पौधे बहुत ही छोटे नजर आते हैं। इन इमारतों से देखने पर लगता है, मानों ऊंची-ऊंची इमारतों के बीच जानवर घूमने आए हों। इन्हीं सब विचारों को स्कल्पचर का आकार दिया है। इस गैलरी में लगभग डेढ़ महीने में 10 स्कल्पचर्स तैयार किए गए हैं। साल 2013 में अगस्त से सितंबर माह के बीच में इन स्कल्पचर्स को चीनी मिट्टी और टेराकोटा से आकार दिया है। आर्टिस्ट शाह बताती हैं कि इस सेंटर में दुनिया के कई देशों की कलाकृतियों को सहेजने के लिए आर्ट गैलरी तैयार की गई है।

artist ofBhopal