पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटरनेशनल फैशन शो से लौटे जरी जरदोजी के दिन

इंटरनेशनल फैशन शो से लौटे जरी-जरदोजी के दिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवाबोंके दौर में शुरू हुआ जरी-जरदोजी वर्क का काम आज भी शहर में अपनी पहचान बनाए हुए है। सिटी के कुछ यंग आर्टिस्ट्स इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं, सिटी के डिजाइनर्स यहां के कारीगरों से जरदोजी वर्क का काम करा रहे हैं तो कुछ लखनऊ के काम को पसंद कर रहे हैं। सिटी के सेलिब्रिटी डिजाइनर्स ने भी जरदोजी को री-इन्वेंट किया है। हाल में ही हुए इंडिया ब्राइडल फैशन वीक में डिजाइनर राघवेंद्र राठौर ने जरदोजी कलेक्शन को प्रेजेंट किया था। सिटी में डिजाइनर्स जेजे वालया, ऋतु कुमार, तरुण तहिलयानी, मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची मुखर्जी फैशन शो सहित कई सेलिब्रिटीज के लिए जरदोजी वर्क में लहंगे, साड़ी और सूट्स तैयार कर रहे हैं। नए डिजाइंस को पुराने डिजाइंस से कम्पाइल करते हुए यह काम किया जा रहा है। शहर में ट्रेडिशनल अटायर के अलावा इवनिंग गाउन पर भी जरदोजी वर्क हो रहा है।

क्या है जरदोजी

जरदोजी का मतलब, ‘जेवर को टांकना’ होता है। उस दौर में सोने और चांदी के तारों से जरदोजी की जाती थी। आज यही काम गोल्डन, सिल्वर और कॉपर वायर मेटल थ्रेड से किया जाता है। हालांकि ये काम अब भी महंगा है, क्योंकि इसे तैयार करने में कड़ी मेहनत लगती है। ट्रेडिशनल डिजाइन में पान पत्ती, फूल, कैरी और पक्षी बनाए जाते हैं। ट्रेसिंग पेपर, अड्डा फ्रेम, सुई, कैंची, आरी-हुक आदि इसके खास टूल्स हैं।

कॉटन फेब्रिक में जरदोजी

सिटी डिजाइनर मुमताज खान ने कॉटन फेब्रिक में जरदोजी वर्क को फैशन शो में प्रेजेंट किया है। इससे पहले कॉटन फेब्रिक पर कभी जरदोजी का काम नहीं किया गया था। मुमताज ने बताया है कि भोपाल में 18वीं सदी में जरदोजी का दौर आया था, लेकिन 17वीं सदी में ही मुगल बादशाह अकबर के दौर में यह कला फली-फूली थी। उस समय रॉयल फैमिली के लिए जरदोजी का काम करने वाले कारीगरों से कहा जाता था कि वे उनके अलावा किसी अन्य के लिए ये काम नहीं करेंगे।

बढ़ रही जरदोजी वर्क की डिमांड

ओल्ड सिटी में रहने वाले अब्दुल अहद और उनके भाई सालों से इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं। अहद बताते हैं, ‘मेरे दादा जरदोजी का काम करते थे। मैंने उन्हें ये काम करते तो कभी नहीं देखा, लेकिन उनके किए गए काम को देखकर जरदोजी वर्क सीखी। मेरी वर्कशॉप में 8 कारीगर हैं, जो दुबई सहित अलग-अलग फैशन शोज के लिए जरदोजी के कलेक्शन तैयार करते हैं। हाल ही में दुबई से 20 ड्रेस पर जरद