पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंद्रपुरी में एक करोड़ से ज्यादा में नीलाम हुआ 3255 वर्गफीट का प्लॉट

इंद्रपुरी में एक करोड़ से ज्यादा में नीलाम हुआ 3255 वर्गफीट का प्लॉट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| भोपालविकास प्राधिकरण (बीडीए) का इंद्रपुरी स्थित एक प्लॉट एक करोड़ 11 लाख रुपए में नीलाम किया गया। इसका एरिया 3255 वर्गफीट है। बीडीए द्वारा अब तक नीलाम किए गए किसी प्लॉट की यह सबसे ज्यादा कीमत है। इंद्रपुरी के सी सेक्टर के इस प्लॉट नं. 168 की सबसे ऊंची बोली कल्पना नगर के मकान नं. 50 में रहने वाले मनोहर ने लगाई थी। बीडीए के ओएसडी मुकुल गुप्ता के अनुसार इस प्लॉट की ओपन ऑफर के जरिए बिक्री के लिए एक अगस्त से 13 अगस्त तक आवेदन पत्र बेचे गए थे।